Join Contact

UPTET 2026: 27 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, जुलाई में होगी परीक्षा; शिक्षक बनने का सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बहुप्रतीक्षित UPTET 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, राज्य में करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है

Published On:
UPTET 2026: 27 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, जुलाई में होगी परीक्षा; शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
UPTET 2026: 27 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, जुलाई में होगी परीक्षा; शिक्षक बनने का सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बहुप्रतीक्षित UPTET 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, राज्य में करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है। 

यह भी देखें: अब बिना NOC दूसरे राज्य ले जा सकेंगे अपनी गाड़ी! सरकार खत्म कर रही है पुरानी झंझट; जानें वाहन ट्रांसफर का नया डिजिटल नियम

जुलाई में आयोजित होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा राज्य के विभिन्न जनपदों में परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में संपन्न होगी। 

OTR हुआ अनिवार्य

इस बार की चयन प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को लेकर किया गया है, आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बिना ओटीआर नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तारीखों पर एक नजर

  • नोटिफिकेशन जारी: 20 मार्च 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 27 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड: 30 जून 2026 से
  • परीक्षा की तारीखें: 02, 03 और 04 जुलाई 2026 

यह भी देखें: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा! प्रीमियम पेट्रोल ₹2 और इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 तक हुआ महंगा; जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय बाद परीक्षा होने के कारण इस बार आवेदकों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया और ओटीआर पूर्ण करने की सलाह दी गई है।

शिक्षक भर्ती की दिशा में इस पात्रता परीक्षा को एक अनिवार्य कदम माना जाता है, इस परीक्षा के सफल आयोजन के बाद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

UPTET 2026
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार