
उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है, समाज कल्याण विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए फेज-2 की छात्रवृत्ति (UP Scholarship) की धनराशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजना शुरू कर दिया है, 18 मार्च 2026 से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए भुगतान किया जा रहा है।
जिन छात्रों के आवेदन जिला छात्रवृत्ति समिति (District Scholarship Committee) से वेरिफाई हो चुके थे, उनके मोबाइल पर पेमेंट क्रेडिट होने के मैसेज आने शुरू हो गए हैं।
Table of Contents
DBT पेमेंट को लेकर नया अपडेट
सरकार ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति का पैसा केवल उन्हीं खातों में जाएगा जो आधार से लिंक्ड (Seed) हैं और जिनका NPCI मैपिंग एक्टिव है यदि आपका बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा है या ‘Inactive’ है, तो पेमेंट फेल हो सकता है। छात्र तुरंत अपने बैंक जाकर KYC और आधार सीडिंग की स्थिति चेक कर लें।
ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस (Step-by-Step Guide)
अगर आप भी अपनी स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे हैं, तो इन दो तरीकों से स्टेटस देख सकते हैं:
ऑफिशियल पोर्टल के जरिए:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
- ‘Status’ टैब पर क्लिक कर ‘Application Status 2025-26’ चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सर्च करें।
- यहाँ आपको पता चल जाएगा कि आपका आवेदन ‘Verified’ है या ‘Under Process’।
PFMS पोर्टल के जरिए (सबसे सटीक तरीका):
- PFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Know Your Payment’ सेक्शन में जाएं।
- अपना बैंक नाम और अकाउंट नंबर दर्ज करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को सबमिट करें।
- यहाँ आपको पेमेंट की लाइव स्थिति (जैसे: Success, Pending, या Failure) दिखाई देगी।
पेमेंट न आने पर क्या करें?
विभागीय सूत्रों के अनुसार, फेज-2 का भुगतान चरणों (Batches) में किया जा रहा है, यदि आपके स्टेटस में ‘Sent to PFMS’ दिख रहा है लेकिन पैसा नहीं आया है, तो 24 से 48 घंटे प्रतीक्षा करें, अगर स्टेटस में कोई त्रुटि (Reject) दिख रही है, तो तुरंत अपने संबंधित कॉलेज या समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।
















