Join Contact

WhatsApp का सबसे बड़ा अपडेट! अब बिना अकाउंट बनाए भी कर सकेंगे चैटिंग; ‘गेस्ट मोड’ और ‘इंटर-ऐप’ फीचर लॉन्च

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के अनुभव को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार है, कंपनी ने अब तक का सबसे बड़ा अपडेट पेश किया है, जिसके तहत अब बिना व्हाट्सएप अकाउंट वाले लोग भी प्लेटफॉर्म पर चैटिंग कर सकेंगे, इसके लिए कंपनी ने क्रांतिकारी 'गेस्ट मोड' (Guest Mode) और 'इंटर-ऐप' (Inter-app) कनेक्टिविटी फीचर्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है

Published On:
WhatsApp का सबसे बड़ा अपडेट! अब बिना अकाउंट बनाए भी कर सकेंगे चैटिंग; 'गेस्ट मोड' और 'इंटर-ऐप' फीचर लॉन्च
WhatsApp का सबसे बड़ा अपडेट! अब बिना अकाउंट बनाए भी कर सकेंगे चैटिंग; ‘गेस्ट मोड’ और ‘इंटर-ऐप’ फीचर लॉन्च

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के अनुभव को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार है, कंपनी ने अब तक का सबसे बड़ा अपडेट पेश किया है, जिसके तहत अब बिना व्हाट्सएप अकाउंट वाले लोग भी प्लेटफॉर्म पर चैटिंग कर सकेंगे, इसके लिए कंपनी ने क्रांतिकारी ‘गेस्ट मोड’ (Guest Mode) और ‘इंटर-ऐप’ (Inter-app) कनेक्टिविटी फीचर्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

क्या है व्हाट्सएप का ‘गेस्ट मोड’?

अब तक व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर और अकाउंट बनाना अनिवार्य था, लेकिन नए ‘गेस्ट चैट्स’ फीचर ने इस बाधा को खत्म कर दिया है।

  • कैसे काम करेगा: एक रजिस्टर्ड व्हाट्सएप यूजर ‘Invite a Friend’ विकल्प के जरिए एक सुरक्षित लिंक जेनरेट कर सकेगा, इस लिंक को SMS या ईमेल के माध्यम से किसी को भी भेजा जा सकता है।
  • बिना ऐप के चैटिंग: लिंक पर क्लिक करते ही सामने वाला व्यक्ति सीधे अपने फोन के ब्राउज़र (Chrome या Safari) पर चैट विंडो खोल सकेगा। उसे न तो ऐप डाउनलोड करने की जरूरत होगी और न ही अकाउंट बनाने की।
  • अस्थायी और सुरक्षित: ये चैट ‘Guest’ लेबल के साथ दिखाई देंगी सुरक्षा के लिहाज से यह पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी, यदि गेस्ट यूजर 10 दिनों तक सक्रिय नहीं रहता है, तो यह चैट अपने आप डिलीट हो जाएगी।
  • सीमाएं: फिलहाल गेस्ट मोड में केवल टेक्स्ट मैसेज की सुविधा दी गई है। इसमें फोटो-वीडियो शेयरिंग, ग्रुप चैट या कॉल की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है।

अब Telegram और Signal पर भी भेज सकेंगे मैसेज

व्हाट्सएप एक और बड़े बदलाव ‘इंटर-ऐप’ (थर्ड-पार्टी चैट्स) पर काम कर रहा है, यूरोपीय संघ के ‘डिजिटल मार्केट्स एक्ट’ (DMA) के नियमों के तहत व्हाट्सएप अब अन्य मैसेजिंग ऐप्स जैसे Telegram और Signal के साथ भी जुड़ने जा रहा है, इसका मतलब है कि भविष्य में आप व्हाट्सएप से ही दूसरे ऐप के यूजर्स को मैसेज भेज पाएंगे।

कब तक मिलेगा यह अपडेट?

वर्तमान में ‘गेस्ट मोड’ फीचर Android और iOS के चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है, टेस्टिंग सफल होने के बाद इसे सभी ग्लोबल यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा, वहीं, इंटर-ऐप फीचर के साल 2027 तक पूरी तरह से लागू होने की संभावना है।

व्हाट्सएप का यह कदम डिजिटल संचार की दुनिया में एक बड़ी क्रांति माना जा रहा है, जिससे उन लोगों से भी जुड़ना आसान हो जाएगा जो प्राइवेसी या अन्य कारणों से इस ऐप का उपयोग नहीं करते हैं।

WhatsApp Whatsapp Tests Guest Chat Feature for Messaging
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार