
भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है इस घोषणा के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है।
यह भी देखें: PNB ग्राहकों के लिए डेडलाइन! 16 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये बैंक खाते; कहीं आपका नाम भी तो लिस्ट में नहीं?
Table of Contents
15 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे, आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI (एनसीवीटी/एससीवीटी) या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया पर एक नजर
रेलवे में एएलपी (ALP) के पदों पर चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1 और CBT-2), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन व मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
यह भी देखें: घर में पेट्रोल स्टोर करना पड़ सकता है भारी! जानें क्या है कानूनी सीमा और कितने दिनों में खराब हो जाता है आपका फ्यूल
अन्य विभागों में भी नियुक्तियां जारी
बता दें कि रेलवे इस साल बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर रहा है। हाल ही में RRB Group D के 22,000 से अधिक पदों और NTPC के 8,800 से ज्यादा पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया गति में है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में रिक्तियां आने से बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे युवाओं को एक बड़ा सहारा मिलेगा। रेलवे ने सलाह दी है कि उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें
















