Join Contact

पैसे बचाने का मौका! अब फ्री में करें CCC और O-Level कंप्यूटर कोर्स; जानें सरकार की इस शानदार स्कीम की पूरी डिटेल

आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य हो गया है विशेष रूप से सरकारी नौकरियों में CCC (सी.सी.सी.) और O-Level (ओ-लेवल) जैसे सर्टिफिकेट्स की भारी मांग रहती है, इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं के लिए एक क्रांतिकारी योजना शुरू की है

Published On:
पैसे बचाने का मौका! अब फ्री में करें CCC और O-Level कंप्यूटर कोर्स; जानें सरकार की इस शानदार स्कीम की पूरी डिटेल
पैसे बचाने का मौका! अब फ्री में करें CCC और O-Level कंप्यूटर कोर्स; जानें सरकार की इस शानदार स्कीम की पूरी डिटेल

आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य हो गया है विशेष रूप से सरकारी नौकरियों में CCC (सी.सी.सी.) और O-Level (ओ-लेवल) जैसे सर्टिफिकेट्स की भारी मांग रहती है, इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं के लिए एक क्रांतिकारी योजना शुरू की है, इस योजना के तहत पात्र छात्र अब बिना एक भी रुपया खर्च किए ये प्रोफेशनल कंप्यूटर कोर्स कर सकते हैं। 

यह भी देखें: ग्रेजुएशन के बाद नहीं मिल रही नौकरी? AI से लेकर मैनेजमेंट तक के ये टॉप डिप्लोमा कोर्स बदल देंगे आपकी प्रोफाइल, होगी तगड़ी कमाई

क्या है यह सरकारी स्कीम?

उत्तर प्रदेश सरकार की ‘ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना’ का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर ओबीसी छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, इस स्कीम के तहत लगने वाली पूरी फीस सरकार द्वारा वहन की जाती है, जो सीधे प्रशिक्षण संस्थानों को भुगतान की जाती है। 

इन छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा (पात्रता)

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ अनिवार्य शर्तें रखी हैं:

  • निवास व जाति: आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी और OBC वर्ग से होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र ने कम से कम इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास की हो।
  • आय सीमा: परिवार की कुल वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। 

यह भी देखें: भारत की 4096 किलोमीटर लंबी सीमा किस देश से लगती है? चीन या पाकिस्तान नहीं, ये है वो पड़ोसी देश

मिलेगी हजारों की बचत और सरकारी सर्टिफिकेट

जहाँ प्राइवेट संस्थानों में ओ-लेवल कोर्स के लिए 15 से 20 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, वहीं इस योजना में यह पूरी तरह निशुल्क है प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद छात्रों को NIELIT (नाइलिट) द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मान्य प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी और जरुरी दस्तावेज (जैसे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र) जिले के ‘जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी’ के कार्यालय में जमा करने होते हैं। 

Free CCC -O Level Computer Course
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार